मंझनपुर। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए रविवार को महकमे में भारी फेरबदल कर दिया। चौकी प्रभारी बेनीराम कटरा सूर्यबली पांडेय को लाइन हाजिर करने के साथ ही दो निरीक्षकों और 18 अन्य उपनिरीक्षकों का तबादला कर दिया। इनके अलावा 85 आरक्षियों के भी कार्यक्षेत्र बदल दिए गए।
निरीक्षक राम प्रवेश सिंह को लोधौर चौकी से अतिरिक्त निरीक्षक सरायअकिल, निरीक्षक राजेंद्र कुमार वर्मा को अतिरिक्त निरीक्षक पिपरी बनाया गया है। इसी तरह उपनिरीक्षक गौरव त्रिवेदी को मूरतगंज चौकी से प्रभारी बेनी राम कटरा चौकी, कनैली चौकी प्रभारी हनुमान प्रताप सिंह को चौकी मूरतगंज, संजय सिंह परिहार को चौकी मकदूमपुर से चौकी प्रभारी सिराथू, जयंत गुप्ता को विदांव चौकी से हब्बूनगर चौकी प्रभारी, इकराम खां को संदीपनघाट से चौकी प्रभारी मकदूमपुर, चौकी प्रभारी चंपहा सुनील सिंह को थाना कड़ाधाम भेजा गया है।
चंदन सिंह को सिराथू चौकी से कनैली चौकी, बृजेंद्र सिंह को सिविल लाइन चौकी से वरिष्ठ उपनिरीक्षक सैनी, किशन कुमार को सैनी से चौकी प्रभारी विदांव, शैलेंद्र पांडेय को पुलिस लाइन से थाना पइंसा, सुनील कुमार यादव को हब्बूनगर से चौकी प्रभारी सिविल लाइन, विजय मौर्या को कड़ाधाम से चौकी प्रभारी चंपहा, धर्मेंद्र कुमार वर्मा व रामबाबू को पुलिस लाइन से करारी, नितेश कुमार त्रिपाठी को कोखराज से चौकी प्रभारी भगवानपुर, अभिषेक कुमार को कोखराज से सैनी, कृष्ण स्वरूप को पुलिस लाइन से कोखराज व भगवानपुर चौकी प्रभारी रहे उमेंद्र प्रताप सिंह को कड़ाधाम कोतवाली भेजा गया। इसके अलावा 85 आरक्षियों को भी नई तैनाती दी गई है।