फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 25 हजार के इनामिया को पुलिस ने भेजा जेल

Wed, 20 Aug 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली पुलिस ने मंगलवार दोपहर 25 हजार के इनामिया हिमांशु पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी युवक के खिलाफ मारपीट, डकैती और हत्या के प्रयास के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने लिखापढ़ी कर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि 11 अगस्त को कोटिया गांव के मजरा कुंडारी गांव स्थित चार विस्वा भूमि विवाद और राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल कोटिया गांव निवासी प्रधान राजेश पाल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था।
उप निरीक्षक सुनील कुमार यादव की तहरीर पर एक पक्ष से रामदास पाल उसके भाई राजेश पाल, दूसरे पक्ष से इमलीगांव निवासी धर्मेंद्र पांडेय उसके भाई हिमांशु पांडेय उर्फ मोनू पांडेय समेत आठ से 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में रामदास पाल और राजेश पाल को जेल भेजा जा चुका है। धर्मेंद्र पांडेय और उनका भाई हिमांशु फरार चल रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने फरार आरोपियों गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। मंगलवार दोपहर इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह मय हमराह सरायअकिल से हिमांशु पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि आरोपी के ऊपर मारपीट, डकैती समेत हत्या के प्रयास का मुकदमा सरायअकिल कोतवाली में पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें