फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नाबालिग बहन की जबरन शादी कराई, आरोप में भाई व भाभी गिरफ्तार

Wed, 20 Aug 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
संदीपनघाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की की जबरन शादी कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी भाई-भाभी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

करारी क्षेत्र की एक महिला का आरोप है कि उसकी नाबालिग बेटी को सगा बेटा और बहू उसे अपनी ससुराल घुमाने के बहाने करारी क्षेत्र के अर्का ले गए थे। वहां से उसे अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र स्थित मोहोकमपुर गांव ले गए। जहां एक युवक से उसका जबरन ब्याह करा दिया गया। आरोप लगाया कि यह शादी लड़की की मर्जी के खिलाफ और पूरी तरह अवैध तरीके से कराई गई।
पीड़िता की मां ने करारी कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि इस साजिश में उनका बेटा, बहू और कुछ करीबी रिश्तेदार भी शामिल थे। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी भाई व भाभी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

संदीपनघाट पुलिस का कहना है कि इस प्रकरण में अन्य रिश्तेदारों और दूल्हे सत्येंद्र की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

-
महिला की तहरीर पर आरोपी बेटे व बहू को गिरफ्तार किया गया है। दूल्हे की तलाश की जा रही है। जल्द उसकी भी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। - राजेश कुमार, एसपी कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें