फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी : चारपाई पर लदकर इंसाफ मांगने थान पर आए युवक को पुलिस ने भगाया

Sun, 18 Sep 2022 09:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

पइंसा कोतवाली के तुलसीपुर गांव की सूरसति पत्नी मैहर पासवान ने बताया 14 सितंबर को उसका बेटा परिवार में हिस्सा बांट को लेकर तेज आवाज में बात कर रहा था। इस दौरान वहां से गुजर रहे गांव के कुछ दबंगों ने तेज आवाज में बात करने का विरोध किया।
विज्ञापन
Kaushambi : शिकायत करने आए युवक से बातचीत करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छह दिन पहले दबंगों के हमले में गंभीर रूप से जख्मी युवक को इंसाफ मिलता नहीं दिख रहा है। मारपीट में पैर की हड्डी टूटी होने के कारण चारपाई में लदकर एसपी ऑफिस इंसाफ मांगने पहुंचे युवक व उसके घरवालों को पुलिस ने भगा दिया। इसे लेकर परिजनों में रोष है।

विज्ञापन



पइंसा कोतवाली के तुलसीपुर गांव की सूरसति पत्नी मैहर पासवान ने बताया 14 सितंबर को उसका बेटा परिवार में हिस्सा बांट को लेकर तेज आवाज में बात कर रहा था। इस दौरान वहां से गुजर रहे गांव के कुछ दबंगों ने तेज आवाज में बात करने का विरोध किया। इस सूरसति के बेटे ने खुद का पारिवारिक मामला बताते हुए विरोध किया तो दबंगों ने उस पर हमला कर दिया। हमले में युवक को गंभीर चोटें आई थी।


परिवार वाले उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। यहां चिकित्सकों ने एक पैर की हड्डी टूटने की जानकारी दी। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पइंसा कोतवाली पुलिस ने प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर परिवार वाले जख्मी युवक को चारपाई में लेकर इंसाफ मांगने के लिए रविवार को पुलिस ऑफिस आए। अवकाश होने के कारण दफ्तर में कोई जिम्मेदार नहीं मिला।
विज्ञापन



परिजन वहीं पर हंगामा करने लगे तो मौके पर पहुंचे सदर कोतवाल विनोद सिंह ने मामला पइंसा कोतवाली का बताते हुए सभी को भगा दिया। इसे लेकर परिजनों में आक्रोश है। वहीं सीओ सिटी योगेंद्र सिंह का कहना है सभी को समझा-बुझाकर घर भेजा गया है। पइंसा पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें