फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव यात्रा में शामिल लोगों पर मधुमक्खियों का हमला, छह जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली के सेलरहा पश्चिम गांव में सोमवार को शव यात्रा में शामिल होने गए लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। घटना से अफरातफरी मच गई। मधुमक्खियों के डंक के शिकार छह लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।
विज्ञापन

सेलरहा पश्चिम गांव निवासी अफसार ने बताया कि रविवार को उनकी मां का इंतकाल हो गया था। सोमवार को वह लोग रिश्तेदारों के साथ शव दफन करने कब्रिस्तान गए थे। इस दौरान अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इसे लेकर भगदड़ मच गई। लोग खेत व झाड़ियों में छिपकर बचने का प्रयास करने लगे। हमले में उनका भाई जुल्फिकार अहमद, शाकिर अली, अतीक अहमद, अनवर अली, मकसूद अहमद, मौलाना शाम आदि जख्मी हुए हैं। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें