फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पछुआ हवा चलने पर ठंड से कांपा दोआबा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। शनिवार को दिनभर चली सर्द पछुआ हवा से दोआबा ठंड की आगोश में आ गया। दिन में निकली तेज धूप भी सर्द हवाओं के सामने बौनी साबित हुई। इसके चलते शाम ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा छा गया। घरों में  लोगों को गर्म बिस्तर भी राहत नहीं दे रहे थे।
विज्ञापन


दिसंबर माह खत्म होने में दो दिन शेष रह गए हैं। महीने के अंतिम दिनों में ठंड पूरे शबाब पर आ गई है। शनिवार की सुबह से दिनभर सर्द पछुआ हवा चली। इससे जनमानस कांप उठा। दिन में निकली तेज धूप भी ठंड हवाओं के आगे बेअसर रही। लोगों को धूप में बैठने पर भी राहत नहीं मिली तो मजबूरन अलाव का सहारा लेना पड़ा। सूरज ढलते ही ठंड और भयावह हो गई।

लोग ठंड से बचने के लिए घरों में दुबक गए। घर के भीतर भी उन्हें गर्म कपड़ों के साथ-साथ अलाव का सहारा लेना पड़ा।  तमाम लोग बंद कमरे में हीटर व ब्लोवर चलाए रखा। उधर सर्द हवाओं के चलते लोगों की नाक व आंख से दिनभर पानी गिरता रहा। दिन में तल्ख धूप निकलने के बाद ठंड का यह हाल है तो बदली और कोहरा होने पर हालात क्या होंगे। सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें