फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ के पीछे मिले मतपत्र, गड़बड़ी की आशंका

Mon, 07 Dec 2015 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू ब्लाक के कैमा बूथ के पीछे करीब 5 मतपत्र फेंके देख लोगों ने मतदान में गड़बड़ी होने की आशंका जाहिर की है। प्रधान पद के प्रत्याशी और ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को शिकायतीपत्र देकर जांच और पुनर्मतदान की मांग की है।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 5 दिसंबर को सिराथू और कड़ा ब्लाक के 157 ग्राम पंचायत में प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान हुआ था। सोमवार को कैमा गांव के लोगों को बूथ के पीछे 5 मतपत्र फेंके मिले। इसे देखते ही गांव में चर्चाओं का बाजार गरम हो गया। मतदान में गड़बड़ी की आशंका जाहिर करते हुए प्रधान पद के प्रत्याशी और उनके समर्थक सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचे।

यहां उन्होंने डीएम को शिकायतीपत्र देकर मतदान में गड़बड़ी की आशंका जाहिर की। मतपत्र लेकर आए शिकायतकर्ताओं ने डीएम से जांच और पुनर्मतदान की मांग की। राकेश कुमार, भीमसेन, दस्सू आदि ने बताया कि गांव के स्कूल को मतदान केंद्र बनाया गया था। इसी स्कूल के पीछे सोमवार सुबह 5 मतपत्र मिले हैं। इससे लगता है कि मतदान के दौरान कुछ न कुछ गड़बड़ी जरूर हुई है। डीएम ने एसडीएम सिराथू को जांच का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें