पंचायत चुनाव के चौथे चरण में कौशाम्बी और सरसवां ब्लाक के 117 ग्रामसभा में 9 दिसंबर को मतदान है। बूथों पर मंगलवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चौथे चरण के चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कौशाम्बी में चौथे चरण में कौशाम्बी की 57 और सरसवां ब्लाक की 60 ग्रामसभा में मतदान कराया जाना है। जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सरसवां ब्लाक की 60 ग्रामसभा के 79 मतदान केंद्रों में कुल 203 बूथ बनाए गए हैं। जबकि कौशाम्बी ब्लाक की 57 ग्रामसभा के 62 मतदान केंद्रों पर 201 बूथ बनाया गया है। इन बूथों पर चुनाव कराने के लिए कुल 404 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। कुल 1616 कर्मचारी चौथे चरण के मतदान के लिए ड्यूटी पर लगाए गए हैं। प्रत्येक बूथ के लिए मंगलवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी ब्लाकों से की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिस भी बूथ पर कर्मचारियों की लापरवाही से बवाल होगा। उसकी जिम्मेदारी कर्मचारियों की होगी।