फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 क्रय केंद्रों पर एक नवंबर से शुरू होगी धान की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
18 क्रय केंद्रों पर एक नवंबर से शुरू होगी धान की खरीद
विज्ञापन

72 हजार एमटी धान खरीद का मिला लक्ष्य, तैयारियां शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जिले में एक नवंबर से 18 क्रय केंद्रों पर धान खरीद शुरू होगी। इस बार पूरे जनपद में धान खरीद का लक्ष्य 72 हजार एमटी निर्धारित किया गया है। खरीद के लिए जिला स्तर से लेकर तहसील स्तर तक के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। खरीद के लिए जिला विपणन अधिकारी को जनपद में खरीद का नोडल अधिकारी व तहसील स्तरों पर एसडीएम को नोडल अफसर नियुक्त किया गया है।
जिले में खरीद की प्रक्रिया को इस वर्ष नए सिरे से लागू किया जाएगा। इसके लिए किसानों को पूर्व की भांति संभागीय खाद्य नियंत्रक की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कराना होगा। इस बार पंजीकरण आधार नंबर से होगा। आधार नंबर पर लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा। इस ओटीपी को भरने के बाद ही पंजीकरण संभव हो सकेगा। इसके साथ ही किसानों को भुगतान के लिए बैंक डिटेल की आवश्यकता नहीं होगी। आधार से लिंक बैंक एकाउंट में ही किसानों का भुगतान होगा। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि पंजीकरण के दौरान किसानों के आधार से लिंक पर जाने वाले मोबाइल का ओटीपी सिर्फ 10 मिनट के लिए वैध होगा और 24 घंटे में यह सिर्फ तीन बार ही ओटीपी भेजा जाएगा। इन कारणों से किसानों सिर्फ वहीं मोबाइल नंबर अपने पंजीकरण में देंगे, जो आधार कार्ड व बैंक अकाउंट से लिंक हो, अन्यथा पंजीकरण संभव नहीं हो पाएगा। इसके साथ ही नई टोकन व्यवस्था का भी निर्धारण किया गया है। इसे एसडीएम व एडीएम ऑनलाइन सत्यापित करेंगे। एक कार्य दिवस में एक कांटे पर तीन सौ से अधिक का टोकन नहीं जारी किया जाएगा। सोमवार से बृहस्पतिवार 50 क्विंटल अधिकतम का टोकन तथा शुक्रवार व शनिवार को 50 क्विंटल से अधिक का टोकन जारी हो सकता है। किसान अगर पुन: धान विक्रय करना चाहते हैं तो एक सप्ताह बाद फिर से टोकन लेंगे। इस बार यह भी व्यवस्था है कि अगर किसान चाहें तो अपना टोकन निरस्त कर फिर ले सकते हैं। इसके लिए जिला प्रशासन व खाद्य विपणन अधिकारी ने तैयारी शुरू कर दी है। जिले में 72 हजार एमटी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 18 क्रय केंद्रों पर एक नवंबर से खरीद शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

.................
बोले अफसर
जिले में इस बार करीब 72 हजार एमटी खरीद का लक्ष्य निर्धारित हुआ है। इसके लिए 18 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। शासन की नई नीति के तहत तैयारी शुरू की जा रही है। एक नवंबर से खरीद शुरू होगी। इस बार खरीद का समर्थन मूल्य 1940 व 1960 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
अंशुमाली शंकर, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें