Organizations distraught over Kanhaiya's murder in Rajasthan, burnt the effigy of terrorism
- फोटो : KAUSHAMBI
राजस्थान में सिलाई की दुकान चलाने वाले कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठनों में उबाल है। बृहस्पतिवार को मुख्यालय पर विहिप, बजरंग दल व साहू एकता मंच के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ जुलूस निकालकर नारेबाजी की। साथ ही कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन कर आतंकवाद का पुतला दहन किया गया।
उदयपुर निवासी कन्हैया लाल साहू की तीन दिन पहले उनकी दुकान में घुसकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले को लेकर जिले के हिंदूवादी संगठनों में उबाल है। बृहस्पतिवार को मंझनपुर में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, साहू एकता मंच के कार्यकर्ता मुख्यालय मंझनपुर पहुंचे। यहां पर कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के विरोध में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। साथ ही पाल चौराहे पर आतंकवाद का पुतला दहन किया गया।
इस दौरान साहू एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद साहू, विहिप नेता शिव पूजन राही, विनय कुमार, सतीश कुमार, राम अभिलाष, नरेंद्र साहू, नीलमणि, राम लोचन साहू, रूपेंद्र विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार, राधा मौर्य, राकेश साहू, विवेक जायसवाल, वीरेंद्र कुमार वाल्मीकि, उमेश केसरवानी आदि मौजूद रहे।