फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 12 हजार रुपये लेकर किया ऑपरेशन, ड्रेसिंग के समय मरीज की मौत

Wed, 13 Sep 2023 06:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बाली यादव की मौत के बाद छानबीन करती पुलिस व रोते बिलखते         
विज्ञापन
12 हजार रुपये लेकर किया ऑपरेशन, ड्रेसिंग के समय मरीज की मौत
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय का मामला, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप
फोटो संख्या-01 और 02
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय में चिकित्सक ने 12 हजार रुपये सुविधा शुल्क लेकर एक युवक का हार्निया और हाईड्रोसील का ऑपरेशन किया। इसके तीसरे दिन बुधवार को ड्रेसिंग के दौरान अचानक मरीज की मौत हो गई। चिकित्सक ने हार्ट अटैक की आशंका जताई, जबकि परिजन इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के अहिरन का पुरवा निवासी बाली यादव (35) किसान थे। सोमवार को परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उसी दिन दोपहर 12 बजे यहां उनका हाईड्रोसील और हार्निया का ऑपरेशन हुआ। इसके बाद अस्पताल के ही सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर दिया गया। बुधवार की दोपहर मरहम-पट्टी के लिए उन्हें परिजन स्ट्रेचर पर लेकर ड्रेसिंग रूम पहुंचे। यहां अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। फिर चिकित्सक उन्हें ऑपरेशन थिएटर ले गए। इलाज के दौरान बाली की मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई धीरू का आरोप है कि ऑपरेशन करने वाले डॉ. सौरभ सिंह ने इलाज के नाम पर 12 हजार रुपये मांगे थे। उधार मांगकर रुपयों का इंतजाम किया था। रुपये लेने के बाद भी इलाज में कोताही बरती। इस वजह से उसके भाई की जान चली गई। वहीं, चिकित्सक डॉ. सौरभ सिंह ने रुपये लेने के आरोप को निराधार बताया। कहा कि संभवत: मरीज को हार्ट अटैक आया था। इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गई। मरीज को बचाने के प्रयास भी हुए, लेकिन बचाया न जा सका।
विज्ञापन

-
पहले छिना मां का साया, अब पिता का हाथ भी उठा
मृतक बाली तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। बाली के तीन बच्चे लकी (8), रितिक (5) और लाडो (2) है। लाडो के जन्म के समय ही उसकी मां रेखा का निधन हो गया था। इसके बाद बिटिया को उसके मामा ने ही पाला। दो बेटों की परवरिश बाली व उसके भाई मिलकर कर रहे थे। मां का साया तो पहले ही छिन गया था, अब पिता का हाथ भी इन बच्चों के सिर से उठ गया।


सामान्य तौर पर हार्निया के ऑपरेशन इस तरह मरीज की मौत नहीं होती। हार्टअटैक से मौत की आशंका है। चिकित्सक द्वारा रुपये लेने का आरोप गंभीर है। इसकी जांच कराई जाएगी। अगर, बात सही निकली तो कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन

डॉ. एसके शुक्ला, सीएमएस

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बाली यादव की मौत के बाद छानबीन करती पुलिस व रोते बिलखते         

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें