फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से लगेगी कक्ष निरीक्षकों की ऑनलाइन ड्यूटी,

विज्ञापन
Online duty of room inspectors will be done by the board
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की ओर इस बार कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके लिए शिक्षकों की सूची तैयार कराई जा रही है, जो जल्द ही बोर्ड को भेज दी जाएगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की परीक्षा के लिए केंद्र की सूची जारी कर दी गई। जिले में 80 केंद्र बनाएं गए हैं।
विज्ञापन

चुनाव के कारण परीक्षा टल गई, मगर विभागीय तैयारियां जोरों पर हैं। विभाग से जुड़े लोगों के मुताबिक मार्च माह के आखिरी सप्ताह या फिर अप्रैल के प्रथम सप्ताह में परीक्षा संभावित है। इस बार परिषद ने नकलविहीन, पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने का तरीका बदल दिया है। बोर्ड ने इस बार खुद ऑनलाइन ड्यूटी लगाने का निर्णय लिया है।
संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य को मैसेज आएगा कि उनके विद्यालय के शिक्षकों की ड्यूटी किस केंद्र पर लगाई गई है। साथ ही हर दिन कमरा भी बदल जाएगा, जिससे परीक्षा में गड़बड़ी न हो पाए। इसके लिए शिक्षकों की सूची मांगी गई है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी बोर्ड की ओर से लगाई जाएगी। इसके लिए विद्यालयों को परिषद की वेबसाइट पर शिक्षकों की सूची अपलोड करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें