फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: भूमि का बैनामा करने के नाम पर ऐंठे एक लाख रुपये

Tue, 14 Jan 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके के कैमा गांव के युवक से भूमि का बैनामा करने के नाम पर पड़ोसी ने एक लाख रुपये ऐंठ लिए। बाद में उसे जानलेवा धमकी दी। शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कैमा निवासी राजेश ने बताया कि पड़ोसी ज्ञान सिंह से उसने पिछले साल एक भूमि का सौदा किया था। अगस्त और सितंबर 2023 में विपक्षी को बयाने के तौर पर कई किस्तों में एक लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि पहले तो विपक्षी आज-कल करके रजिस्ट्री टालता रहा।
आरोप है कि बाद में उसने जमीन का सौदा दूसरे के हाथ कर दिया। बयाने की रकम मांगने पर अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। इससे परेशान पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। इंस्पेक्टर रोशनलाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें