फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कुरकुरे के लालच में तालाब में डूबा मासूम, मौत

Tue, 14 Jan 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मृतक कार्तिक की फाइल फोटो। - फोटो : udhampur
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के मलाक निंदूरा गांव में सोमवार सुबह कुरकुरे के लालच में दो साल का मासूम तालाब में डूब गया। घंटे भर बाद तालाब में उसका उतराता हुआ शव मिला। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही मासूम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मलाक निंदूरा गांव निवासी अरुण कुमार दिल्ली में नौकरी करते हैं। गांव में उनके घर के समीप ही तालाब है। सोमवार सुबह उनका दो वर्षीय बेटा कार्तिक तालाब किनारे खेलते हुए कुरकुरे खा रहा था। इसी दौरान अचानक कुरकुरे का पैकेट तालाब में गिर गया।
मासूम कार्तिक कुरकुरे निकालने के लिए तालाब की ओर गया। इस दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में समा गया। घंटाें से गायब मासूम की परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। इसी बीच तालाब में उतराता हुआ उसका शव मिला। मासूम का शव देख परिजन बिलख पड़े। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसलिए, पंचनामा भरकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। घर वालों ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया है।

इकलौते चिराग के बुझने से बिलख रही मां
मासूम कार्तिक अपने मां-बाप की इकलौती संतान था। कार्तिक की मौत से मां निराशा देवी और पिता अरुण की रो-रोकर हालत खराब है। इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही अरुण दिल्ली से गांव के लिए निकल पड़े। पहले यह तय हुआ था कि पिता के आने पर ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। बाद में स्थिति को देखते हुए परिवार वालों ने उनका इंतजार करना ठीक नहीं समझा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें