फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण से एक बुजुर्ग की मौत, दो नए पॉजिटिव केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही घट गई हो, लेकिन संक्रमण की चपेट में आने वाली की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। रविवार को भी संक्रमण की जद में रहे एक बुजुर्ग की कोविड अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, दो नए पॉजिटिव केस मिले हैं।
विज्ञापन

सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि संक्रमण की चपेट में रहे कौशाम्बी ब्लॉक क्षेत्र के एक 70 वर्षीय बुजुर्ग का कोविड एल-2 में इलाज चल रहा था।
इलाज के दौरान बुजुर्ग ने रविवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं संक्रमण की रोकथाम के लिए रोजाना की तरह रविवार को भी जिले भर में शिविर लगाकर 2021 संदिग्धों की कोविड जांच की गई।
इस दौरान सिर्फ दो लोग पॉजिटिव निकले। जबकि संक्रमण की जद में रहे 20 मरीज ठीक हो गए। इसी के साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 146 हो गई है। इनमें से 109 को होम आइसोलेट किया गया है। जबकि, गंभीर रूप से पीड़ित 33 मरीजों का विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कोरोना से इंटर कॉलेज के प्रवक्ता की मौत
कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से कौशाम्बी इंटर कॉलेज के प्रवक्ता की शनिवार को अस्पताल में मौत हो गई। वैक्सीन लगवाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर कोविड टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर शिक्षक को बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शिक्षक की मौत से परिजनों में कोहराम है।
सरसवां ब्लॉक के अलवारा निवासी ज्ञान सिंह कौशाम्बी इंटर कॉलेज में विज्ञान के प्रवक्ता थे। पिछले कई साल से वह कौशाम्बी ब्लॉक के आंबा कुंआ गांव में रह रहे थे। पंचायत चुनाव में उनकी ड्यूटी लगी थी।
मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण से पहले उन्होंने वैक्सीन लगवाई थी। इसके कुछ ही दिन बाद तबीयत बिगड़ने पर कोविड टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर वह होम आइसोलेट होकर इलाज करा रहे थे। हफ्ते भर पहले हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें प्रयागराज के बेली अस्पताल में भर्ती करा दिया था। जहां शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इधर, उनके निधन पर शिक्षकों ने शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें