फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़े धन की लालच में खोद डाला खेत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी के दौर जहां लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों में दुबके हुए हैं वहीं कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। गड़े हुए धन के लालच में अराजकतत्वों ने एक खेत को खोद डाला। जब खेत से धन नहीं निकला तो गड्ढे को पाट दिया। सुबह होने पर जब ग्रामीण खेत की तरफ गए तो अनहोनी की आशंका हुई। खेत मे शव दफनाने की आशंका पर लोगों ने पुलिस को खबर कर दी। सूचना पर पहुंची पिपरी पुलिस इसे लेकर घंटों हलाकान रही।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली के भीखपुर मेंडवारा निवासी रोहित केशरवानी का पड़ोसी गांव कुंदनापुर में खेत है। रविवार की सुबह गांव के लोग खेतों की तरफ निकले तो रोहित के खेत के बीच में गढ्ढा खोदकर उसे पाटे जाने के निशान मिले।
अनहोनी की आशंका पर ग्रामीणों ने रोहित को खबर देने के साथ ही सूचना पिपरी पुलिस को दे दी। खेत में अजनबी का शव दफनाए जाने की सूचना पर पहुंचे एसआई मनोज उपाध्याय ने गड्ढे को दोबारा खोदवाकर हकीकत खंगाली तो उसके अंदर कुछ नहीं निकला।
विज्ञापन

इस पर कई घंटे तक हलाकान रही पिपरी पुलिस ने राहत की सांस ली। एसआई मनोज उपाध्याय ने बताया कि खेत मे गड़े हुए धन को निकालने की लालच में कुछ लोगों ने गड्ढे खोदे थे। धन नहीं मिलने पर उसे पाट दिया गया है। शव मिलने की सूचना अफवाह निकली।
मरम्मत के दौरान भरभराकर ढह गई छत, पिता-पुत्र जख्मी
सिराथू तहसील क्षेत्र के अजुहा कस्बे में कच्चे घर की छत ढहने से पिता-पुत्र जख्मी हो गए। स्थानीय लोगो ने मलबे में दबे पिता पुत्र को बाहर निकालकर नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
अजुहा कस्बे के वार्ड नं 11 नेता नगर निवासी साबिर अली अपने बेटे जुबैर के साथ सिलाई का काम करते हैं। साबिर का कमरा कच्चा होने की वजह से बारिश में छत टपकने लगती है।
इससे बचाव के लिए रविवार की सुबह पिता-पुत्र छत पर मिट्टी डाल रहे थे। इस दौरान घर की छत अचानक भरभराकर ढह गई। छत के मलबे में पिता-पुत्र दब गए । चीखपुकार सुनकर जुटे पड़ोसियों ने घंटों मशक्कत कर दोनों को मलबे से बाहर निकाला व इलाज के लिए नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें