फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : सुहागरात के दिन पति ने किया किनारा तो ससुरालियों ने विवाहिता के सामने रखी यह शर्त

Sat, 04 Jun 2022 08:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

सदर कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली युवती की शादी डेढ़ साल पहले नारा गांव में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति ने युवती से रिश्ता नहीं रखा। सुहागरात वाले दिन ही पति उससे किनारा कर लिया। लोकलाज के भय से विवाहिता ने यह बात मायके वालों से छिपाए रखी।
विज्ञापन
दुल्हन - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक विवाहिता की जिंदगी नर्क बनाने वाले ससुरालियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। डेढ़ साल पहले हुई शादी के बाद से ही पति ने उससे किनारा कर लिया। ससुराल वाले युवती को देवर के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाकर प्रताड़ित कर रहे थे।

विज्ञापन



सदर कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली युवती की शादी डेढ़ साल पहले नारा गांव में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति ने युवती से रिश्ता नहीं रखा। सुहागरात वाले दिन ही पति उससे किनारा कर लिया। लोकलाज के भय से विवाहिता ने यह बात मायके वालों से छिपाए रखी। इसके बाद जब वह दोबारा मायके से विदा होकर ससुराल पहुंची तो पति प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने की बात कहकर पति प्रयागराज चला गया।

देवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास

इस दौरान विवाहिता के देवर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विवाहिता ने यह बात अपनी सास व ससुर को बताई तो उन्होंने खामोश रहने को कहा। इसके बाद विवाहिता अपने मायके चली गई। मामले में बिरादरी की पंचायत भी हुई, लेकिन पति विवाहिता को साथ रखने के लिए राजी नहीं हुआ। वह भी देवर के साथ रिश्ता बनाने का दबाव बनाने लगा।


पिछले दिनों विवाहिता ने घटना की शिकायत एसपी हेमराज मीना से की थी। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने देवर, सास व ससुर के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। इंस्पेक्टर विनोद सिंह का कहना है घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

किशोरियों से छेड़खानी, केस दर्ज
कोखराज कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली किशोरी के साथ तीन जून को सिकंदरपुर बजहा गांव के मो. आदिल ने अश्लील हरकत की। किशोरी के शोर मचाने पर परिवार के लोग नींद से जगे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। घटना की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इसी तरह पिपरी कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली किशोरी के साथ सेवथा गांव के युवक ने छेड़खानी की थी। मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें