फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा ने घर भीतर फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ा धाम कोतवाली के दारानगर कस्बे में रविवार रात सूने पड़े घर में वृद्धा ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह छत के रास्ते से अंदर जाकर पुलिस ने वृद्धा की लाश फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वृद्धा ने इस तरह का आत्मघाती कदम क्यों उठाया? फिलहाल पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

दारानगर कस्बे की शांति देवी (65) के पति शीतला प्रसाद की कई साल पहले बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद से वृद्धा अपने शादीशुदा बेटों प्रमोद व सोनू के साथ रहती थी।
बताया जा रहा है कि रविवार को एक रिश्तेदारी में शादी होने के कारण दोनों बेटे प्रमोद और सोनू अपनी पत्नी-बच्चों को लेकर प्रयागराज चले गए थे। घर पर अकेली मौजूद वृद्धा ने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर चुल्ले के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। सोमवार को सुबह आठ बजे तक दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर पड़ोसियों ने जानकारी वृद्धा के बेटों के साथ ही स्थानीय पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने छत के रास्ते अंदर जाकर देखा तो शांति देवी का शव फांसी पर लटक रहा था। मौका मुआयना करते हुए पुलिस ने लाश फंदे से उतरवाई और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। वृद्धा ने उम्र के आखिरी पड़ाव में खुदकुशी क्यों किया? इस बाबत परिजन कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें