फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नर्स ने वार्डबॉय पर दुष्कर्म का लगाया आरोप, शिकायत

Wed, 10 Apr 2024 07:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
नर्स ने वार्डबॉय पर दुष्कर्म का लगाया आरोप, शिकायत
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली के तिल्हापुर मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। पिपरी कोतवाली के तिल्हापुर मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल की नर्स ने वार्डबॉय पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। तहरीर के बावजूद थाना पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़िता ने बुधवार को शिकायत एसपी से की है।
विज्ञापन

इलाके की एक युवती तिल्हापुर मोड़ स्थित निजी अस्पताल में नर्स है। रोजाना की तरह मरीजों को देखने के बाद वह मंगलवार की रात में अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर कमरे में सो रही थी। इसी बीच अस्पताल में तैनात वार्डबॉय उसके कमरे में पहुंच गया और युवती के साथ छेड़खानी करने लगा। नींद खुलने पर युवती ने विरोध किया तो वार्डबॉय ने जबरन मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। चीखपुकार सुन लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। आरोप है कि जानकारी अस्पताल संचालक को दी तो उसने भी मुंह बंद रखने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से की है। वहीं, पिपरी कोतवाल बृजेश करवरिया ने ऐसी किसी घटना की जानकारी अथवा शिकायत मिलने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें