कौशाम्बी में सभा को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी।
- फोटो : प्रयागराज
तीसरे फेज का शिलान्यास कौशाम्बी में करने का सौभाग्य मिला है। बौद्ध तीर्थ स्थल कौशाम्बी का जिक्र करते हुए कहा कि भगवान राम की तरह ही गौतम बुद्ध भी हमारे आदरणीय हैं। इसलिए 419 किलोमीटर राजमार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। इस बौद्ध सर्किट में कौशाम्बी भी शामिल है। राम जानकी परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि 213 किलोमीटर का यह मार्ग अयोध्या से चित्रकूट तक जाएगा।
इसके अलावा अयोध्या से लेकर जनकपुर तक भी राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने का काम किया जा रहा है। इस दौरान मंच पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, सांसद विनोद सोनकर, बांदा के सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक चायल संजय गुप्ता, सदर विधायक लाल बहादुर, सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल, जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, धर्मराज मौर्या आदि मौजूद रहे।
ब्लैंक चेक देकर जा रहा हूं, जितना चाहें भर लो
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या व संसद में उनके साथी जिले के सांसद विनोद सोनकर अक्सर सड़कों की बात करते हैं। इस बार डिप्टी सीएम के पास ब्लैंक चेक छोड़कर जा रहा हूं। नीचे हस्ताक्षर भी कर दिया है, लेकिन ऊपर अमाउंट नहीं भरा। एक बार फिर से वादा करके जा रहा हूं, जिनता भरना हो भर लो। विकास के काम में पैसों की कमी नहीं होने पाएगी।