फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव विवाहिता की फांसी पर लटकी मिली लाश, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली के बेला मोहीउद्दीनपुर गांव में सोमवार की शाम एक नव विवाहिता का फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिला। मृतका के भाई ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली के महमूदपुर मनौरी बाजार निवासी संदीप मौर्य ने अपनी बहन नेहा की शादी आठ महीने पहले मंझनपुर कोतवाली के बेला मोहीउद्दीनपुर निवासी रिंगल मौर्य के साथ किया था।
संदीप के मुताबिक उसने बहन की शादी में दहेज का सारा सामान दिया था। इसके बावजूद ससुराल वाले चार पहिया गाड़ी और जेवरात के लिए उसकी बहन को प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

आरोप है कि सोमवार की शाम दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने उसकी बहन की हत्या कर शव कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटका दिया। मृतका के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना के बाद विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामले में मृतका के भाई ने पति, सास और ससुर समेत दो अन्य के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर मंझनपुर मनीष पांडेय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का बाद ही विवाहिता की मौत का कारण पता चल सकेगा। मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें