फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य की सर्पदंश से मौत, झाड़-फूंक के चक्कर में नहीं हुआ समुचित इलाज

Sun, 16 May 2021 04:21 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, चायल (कौशाम्बी)

सार

शुक्रवार की रात को उमा देवी खाना खाने के बाद अपने बिस्तर पर सो रही थी। रात करीब दो बजे जब उसकी नींद खुली तो वहां पर बैठे जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। इससे उमा देवी की हालत गंभीर हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : वाइल्डलाइफ एसओएस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौशाम्बी के चायल मूरतगंज विकास खंड के पन्नोई गांव की नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य को सोते समय सर्प ने डस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। चरवा कोतवाली के पन्नोई गांव निवासी राम अभिलाष की आठ साल पहले बीमारी के दौरान निधन हो गया था।

विज्ञापन


पति की मौत के बाद उसकी पत्नी उमा देवी (45) मेहनत मजदूरी करके बच्चों का भरण पोषण करती थी। पिछले दिनों हुए पंचायत चुनाव में उमा देवी ने क्षेत्र पंचायत के वार्ड नम्बर 18 से सदस्य पद का चुनाव लड़ा था और वह इस वार्ड से क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनी गई थी। 

परिजनों के अनुसार शुक्रवार की रात को उमा देवी खाना खाने के बाद अपने बिस्तर पर सो रही थी। रात करीब दो बजे जब उसकी नींद खुली तो वहां पर बैठे जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। इससे उमा देवी की हालत गंभीर हो गई। आनन फानन में इकट्ठा हुए लोगों ने उमा देवी को झाड़फूंक के लिए सैनी इलाके के एक गांव ले गए। 
विज्ञापन


जहां देर रात तक चली झाड़ फूंक की प्रक्रिया के बाद उमा देवी की जान को नहीं बचाया जा सका। उमा देवी की मौत होने के बाद निराश होकर घर लौटे परिजनों ने रविवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें