फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपरी के शेरगढ़ घाट पर नहीं रुक रहा बालू का अवैध खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के शेरगढ़ घाट से बालू का अवैध खनन नहीं रुक रहा है। पुलिस की शह पर माफिया यमुना नदी से दिन रात बालू की अवैध निकासी कर रहें हैं। उधर, स्थानीय पुलिस घाट से बालू की अवैध निकासी की बात से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

चायल तहसील इलाके में सक्रिय बालू माफिया यमुना नदी से बालू का अवैध खनन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। पिपरी के शेरगढ़, सेवढ़ा, तकिया, पठनपुरवा आदि यमुना घाट पर बालू से माफिया अवैध रास्ता बनाकर बालू की निकासी कर रहे हैं।
नदी की बीच धारा से नाव द्वारा बालू निकाल कर घोड़ा, खच्चर, ट्रैक्टर के जरिये अवैध खनन एवं परिवहन किया जा रहा है। ग्रामीणों की मानें तो इलाकाई पुलिस की मिलीभगत से रोजाना शाम तीन से 10 बजे तक नदी से बालू की चोरी की जाती है।
विज्ञापन

इसके एवज में स्थानीय पुलिस इन बालू करोबारियों से प्रति नाव के हिसाब से पैसा भी वसूल करती है। दो दिन पहले ग्रामीणों ने नदी से चोरी की जा रही बालू की शिकायत पिपरी पुलिस से की थी। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर विजय कुमार राय का कहना है कि अवैध बालू खनन की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच कर अवैध परिवहन के लिए बनाए गए रास्ते को बंद कराया जाएगा।
मल्हीपुर में ऊंट और खच्चर से हो रहा अवैध बालू का परिवहन
तहसील क्षेत्र के मल्हीपुर, केवट का पूरा यमुना घाट पर कारोबारी ऊंट और खच्चर से बालू का अवैध परिवहन कर रहे हैं। इसे लेकर सरायअकिल पुलिस अनजान बनी हुई है। एसडीएम ज्योति मौर्या का कहना है कि जांच कर ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें