लिफ्ट देकर पड़ोसी ने किशोरी से किया दुष्कर्म
ग्रामीणों ने आरोपी को पीटकर किया पुलिस के हवाले, प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। सरायअकिल इलाके की एक किशोरी के साथ शनिवार सुबह लिफ्ट देकर पड़ोसी युवक ने दुराचार किया। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने आरोपी को पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र का एक व्यक्ति मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी शनिवार सुबह पैदल ही बहन के यहां जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार पड़ोसी युवक ने उसे लिफ्ट दे दी। आरोप है कि युवक तिल्हापुर गांव के समीप स्थित पहलवान बाबा के मंदिर के पास शौच जाने की बात कहकर रुक गया। यहीं खेत में लेजाकर उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। शोर-शराबे पर जुटे ग्रामीणों ने पकड़कर आरोपी की पिटाई की। फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह का कहना है कि रिपोर्ट लिखकर पीड़ित लड़की को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। आरोपी को लिखापढ़ी करके जेल भेजा जाएगा।