फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : पड़ोसी पर किशोरी को बेचने का आरोप, केस दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस

Wed, 28 Aug 2024 03:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी

सार

महिला का आरोप है कि महबूब ने वकील से साठगांठ कर उसकी बेटी से राजी नामा लिखवा लिया है। इस बात की जानकारी होने पर पीड़िता जब महबूब के घर बेटी वापस मांगने गई तो उसे गाली गलौज कर भगा दिया।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करारी क्षेत्र की एक महिला ने पड़ोसी पर बेटी को बेचने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पर एसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। क्षेत्र की एक गांव की महिला का कहना है कि उसके पति परदेश में रहते हैं। वह गांव में बच्चों के साथ रहती हैं। महिला का कहना हैं कि उसकी 17 साल की बेटी को पथराकला गांव का महमूद पड़ोसी गांव शिवरतन का डेरा गांव के ब्रम्हा पुत्र रामेश्वर के हाथ बेंच दिया।

विज्ञापन


महिला का आरोप है कि महबूब ने वकील से साठगांठ कर उसकी बेटी से राजी नामा लिखवा लिया है। इस बात की जानकारी होने पर पीड़िता जब महबूब के घर बेटी वापस मांगने गई तो उसे गाली गलौज कर भगा दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। महिला की शिकायत पर एसपी के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें