फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नथन लाल हत्याकांड के आरोपी दंपती भेजे गए जेल

विज्ञापन
Nathan Lal murder case accused couple sent to jail - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने नथनलाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आला कत्ल भी बरामद कर लिया है। आरोपी दंपती के खिलाफ लिखापढ़ी कर बुधवार को उनका चालान न्यायालय भेजा गया। यहां से कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बरलहा गांव के नथनलाल (45) के घर के पास नल लगा है। सोमवार शाम साढ़े सात बजे पड़ोसी सुरेश नल पर नहाने आया। सुरेश बीच रोड में खड़ा होकर नहा रहा था। नथन ने सुरेश को बीच रोड के बजाय सड़क के किनारे बैठ कर नहाने के लिए कहा।
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में गाली गलौज के बाद लाठी डंडे चलने लगे। मारपीट की घटना में नथन लाल को काफी चोटें आईं। नथन को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान देर रात नथन ने दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर सुभाष यादव ने बताया बुधवार को पुलिस ने करारी चौराहे से सुरेश व उसकी पत्नी संगीता की गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सुरेश की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोंगरी बरामद कर लिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें