फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली से टकराया बाइक सवार युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के सिरियावा कलां गांव के पास एक बाइक सवार युवक बेकाबू होकर ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची चरवा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर और ट्राली सहित चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के बिदनपुर गांव निवासी नत्थूलाल (35) बुधवार को शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से चरवा कोतवाली क्षेत्र के हौसी गांव गया था। देर रात करीब नौ बजे वह बाइक से घर लौट रहा था।
रास्ते में चरवा कोतवाली के सिरियावां कला गांव के पास वह बेकाबू होकर आगे चल रही ट्रैक्टर की ट्राली से टकरा गया। हादसे में नत्थूलाल की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें