फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बसपा नेता महताब सहित पांच ने किया कोर्ट में सरेंडर

Wed, 01 Feb 2023 08:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा नेता महताब सहित पांच ने किया कोर्ट में सरेंडर
विज्ञापन


-18 जनवरी को जिला मजिस्ट्रेट ने सभी के खिलाफ की थी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई

- अदालत ने सभी आरोपियों को भेजा जेल

संवाद न्यूज एजेंसी

मंझनपुर। वांछित बसपा नेता और मंझनपुर के पूर्व चेयरमैन समेत पांच आरोपियों ने मंगलवार को अदालत में सरेंडर कर दिया। वर्ष 2021 में पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी कार में सभी आरोपियों को गोमांस की तस्करी करते वक्त गिरफ्तार किया था। इस मामले में पिछले दिनों जिला मजिस्ट्रेट ने सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी।

इंस्पेक्टर संतोष शर्मा के मुताबिक आठ जून 2021 को प्रयागराज के नवाबगंज कोतवाली इलाके के इमामगंज निवासी अतीक अहमद व बसपा नेता महताब आलम को साथियों के साथ गिरफ्तार किया था। ये लोग कार में कूटरचित नंबर प्लेट लगाकर गोमांस की तस्करी करते थे। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गैंग लीडर अतीक अहमद के इशारे पर महताब आलम, अनवर हुसैन, लल्लू उर्फ रईश, वैश अहमद व इमरान आर्थिक लाभ के लिए गोमांस की तस्करी करने की रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट को भेजी थी। इस मामले में मजिस्ट्रेट ने सभी के खिलाफ 18 जनवरी को गैंगस्टर की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर संतोष शर्मा ने बताया मंगलवार को आरोपी महताब आलम, वैश अहमद, इमरान, लल्लू उर्फ रईश, अतीक ने गैंगस्टर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अदालत ने सभी को जेल भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें