महेवाघाट कोतवाली इलाकेके सरसवां इलाके के एक युवक को सत्संग में बुलाकर धर्मांतरण कराने का प्रयास किया गया। युवक को ईसाई धर्म अपनाने पर एक लाख रुपये दिलाने की पेशकश की गई। इन्कार करने पर उसकी पिटाई कर धमकी दी गई।
महेवाघाट कोतवाली इलाकेके सरसवां इलाके के एक युवक को सत्संग में बुलाकर धर्मांतरण कराने का प्रयास किया गया। युवक को ईसाई धर्म अपनाने पर एक लाख रुपये दिलाने की पेशकश की गई। इन्कार करने पर उसकी पिटाई कर धमकी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी सत्संग संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस आरोपों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
सरसवां गांव का नंदूलाल सरोज मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। नंदू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिछले दिनों उसे पश्चिमशरीरा निवासी संतलाल मिला। उसने बताया कि वह सत्संग चलाता है। सत्संग में आने वाले के घर से बुरी आत्माएं निकल जाएंगी। संतलाल के कहने पर वह सत्संग में गया। जहां पर सत्संग संचालक संतलाल ने उसे एक हजार रुपये दिए और ईसाई धर्म स्वीकार करने का दबाव डाला। धर्म परिवर्तन करने पर बदले में एक लाख रुपये दिलाने की पेशकश की।
पीड़ित युवक ने बताया कि उसने सत्संग संचालक की पेशकश को ठुकरा दिया। विरोध कर उसके कहा कि वह हिंदू धर्म को मानने वाला है, तो ईसाई कैसे बन सकता है। इस पर सत्संग संचालक ने उसकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर पश्चिमशरीरा रमेश पटेल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी सत्संग संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर प्रकरण की जांच की जा रही है।