फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सपा नेता समेत 36 के खिलाफ कातिलाना हमला व बलवा का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर सपा नेता और सदर विकास खंड के पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिमोहन यादव फंस गए। अनुसूचित जाति की एक महिला के जमीन पर कब्जे और विरोध पर उसके परिवार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने सपा नेता समेत 36 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा आदि में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंझनपुर के गौरा गांव की संगीता देवी पत्नी नरेंद्र कुमार ने बताया कि वह अनुसूचित जाति की हैं। उसकी एक जमीन मुख्यालय से सटी है। इस जमीन पर सपा नेता व मंझनपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिमोहन यादव कब्जा करना चाहते हैं। मामला अदालत में विचाराधीन है। अदालत से उसके हक में स्थगन आदेश भी दिया गया है। इसके बावजूद हरिमोहन यादव और उनके समर्थकों ने 10 दिसंबर की रात करीब 10 बजे विवादित भूमि पर निर्माण कराना शुरू कर दिया।
बताया कि विरोध करने पर हरिमोहन, राहुल यादव निवासी किंग नगर करारी, राजेंद्र यादव, गगनदीप यादव, बादल यादव, सचिन यादव, लवकुश यादव, विश्वदीप यादव, सुभाष यादव निवासी फरीदपुर व टिंकू, भारत सिंह लोधी निवासी गौरा ने अपने 20-25 साथियों के साथ लाठी-डंडे व सरिया से मारपीट शुरू कर दी। घटना में संगीता और उसके परिवार के कई सदस्यों का सिर फट गया। चीख-पुकार मचने पर ग्रामीण टूट पड़े। इसके बाद हमलारोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। मामले की शिकायत पर सदर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।
विज्ञापन

पहले भी विवादों से रहा है गहरा नाता
मंझनपुर। सपा नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिमोहन यादव का पहले भी विवादों से गहरा नाता रहा है। विवादित जमीन पर कब्जा करना, मारपीट और दुष्कर्म जैसे मामलों में उनका नाम प्रकाश में आ चुका है। ज्यादातर मामलों की विवेचना भी की जा रही है। पुलिस विभाग के सूत्रों की मानें तो हरिमोहन के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई कर पुलिस उनकी संपत्ति भी कुर्क करने की तैयारी में है।
घटना की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है। गुण-दोष के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।- योगेंद्र कृष्ण नारायण सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें