फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : जातिगत टिप्पणियों के वायरल वीडियो को लेकर सांसद विनोद सोनकर ने दर्ज कराया मुकदमा

Thu, 09 May 2024 10:36 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

सांसद विनोद सोनकर ने अपने खिलाफ सोशल मीडिया पर हो रहे दुष्प्रचार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने कुछ दिन पहले ही कहा था कि उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किए जा रहे हैं। उनको बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ वह जल्द ही एक्शन लेंगे। 
विज्ञापन
विनोद सोनकर, सांसद कौशाम्बी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने खिलाफ लगातार वायरल हो रहे वीडियो के मामले में सांसद व कौशाम्बी से भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के सब्र का बांध टूट गया। बुधवार को उन्होंने मंझनपुर कोतवाली में तहरीर देकर वीडियो के जरिए अपनी राजनैतिक छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मानहानि, साजिश रचने व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

पखवाड़े भर से विनोद सोनकर के अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में विनोद सोनकर एवं कुछ अज्ञात (चेहरा न दिखने वाले) व्यक्तियों से जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर बातचीत दिख रही है। किसी में जाति विशेष पर टिप्पणी सामने आ रही है। सोशल मीडिया में इन वीडियो को सांसद की वेब सीरीज का नाम देकर प्रतिदिन प्रसारित किया जा रहा है।

वीडियो के चलते भाजपा प्रत्याशी को राजनैतिक व सामाजिक रूप से कई स्थान पर सभाओं में विरोध का सामना करना पड़ा। उन्होंने बुधवार को एसपी बृजेश श्रीवास्तव से मिलकर कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र दिया। इसमें उन्होंने बताया कि कुछ लोग राजनीतिक विरोधियों से मिल रोजाना एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर रहे हैं।

विज्ञापन


एसपी ने नगर कोतवाली पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। कोतवाल संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि सांसद की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धारा 500, 120बी व 66 डी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द प्रकरण की जांच कर आरोप के घेरे में आने वालों को जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन

भाजपा ने तीसरी बार बनाया है उम्मीदवार

भाजपा सांसद विनोद सोनकर दो बार से लगातार कौशाम्बी सीट से सांसद हैं। भाजपा ने उन पर भरोसा जताते हुए तीसरी बार टिकट दिया है। इसके अलावा वह सभापति आचार समित में सदस्य हैं। स्थाई समिति पेट्रोलिएम गैस के सदस्य हैं। परामर्शदात्री समि्त सूक्ष्य, लघु व उद्यम के सदस्य हैं। सांसद का कहना है कि पुराने वीडियो वायरल किए जा रहे हैं। हालांकि सांसद ने मंगलवार को अमर उजाला से बातचीत में बताया था कि वह चार जून के बाद मुकदमा दर्ज कराएंगे। इसके बाद अचानक सांसद ने आठ अप्रैल को ही मुकदमा दर्ज कराना पड़ गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें