फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मायके में मां ने बेटे संग खाया जहर, इलाज के दौरान दोनों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज थाना क्षेत्र के पांडेय मऊ में रविवार को एक दर्दनाक घटना में मायके आई विवाहिता ने अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान पहले बेटे और फिर मां की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में गृहस्थी का सामान जलने के बाद मानसिक तनाव की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
विज्ञापन

भरवारी नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड-12 कृष्णा नगर, पांडेय मऊ निवासी जगलाल की बेटी सुमिरी देवी उर्फ सुंदरी (28) की शादी करीब पांच वर्ष पहले तकीपुर निवासी धनराज से हुई थी। शादी के बाद दंपती मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। उनके तीन वर्षीय बेटे युवराज और दो माह की एक बेटी है।
पिता जगलाल ने बताया कि पिछले महीने सुमिरी बच्चों के साथ मुंबई से ससुराल आई थी, जबकि पति धनराज छुट्टी नहीं मिलने के कारण मुंबई में था। 10 जून को अज्ञात कारणों से सुमिरी के ससुराल स्थित घर में आग लग गई थी, जिससे गृहस्थी का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

घटना के अगले दिन उन्होंने अपने बेटे को भेजकर सुमिरी और बच्चों को मायके बुला लिया। 19 जून को उनकी छोटी बेटी (मृतका की मौत) की शादी थी। शादी संपन्न होने के बाद से सुमिरी काफी गुमसुम रहने लगी थी। कई बार पूछने पर भी उसने अपनी परेशानी किसी से साझा नहीं की।
रविवार दोपहर उसने पहले बेटे युवराज को जहरीला पदार्थ खिलाया और फिर स्वयं भी उसका सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन दोनों को मूरतगंज के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज मंझनपुर रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में युवराज को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि सुमिरी की उपचार के दौरान मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची कोखराज थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें