पिपरी कोतवाली क्षेत्र के भगवतपुर गांव में बुधवार की रात प्रसव के दौरान एक जच्चा - बच्चा की मौत हो गई। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया है। मामले में मायके पक्ष के लोगों ने दहेज को लेकर विवाहिता को मार डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया है।
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के भगवतपुर गांव में बुधवार की रात प्रसव के दौरान एक जच्चा - बच्चा की मौत हो गई। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया है। मामले में मायके पक्ष के लोगों ने दहेज को लेकर विवाहिता को मार डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के भगवतपुर निवासी सुजीत कुमार पुत्र सुरेंद्र वर्मा आभूषण व्यवसाई हैं। उनकी 22 वर्षीय पत्नी संजना को बुधवार की रात प्रसव पीड़ा होने पर आनन-फानन में झलवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान रात करीब आठ बजे प्रसूता की हालत गंभीर होने लगी। जिसके बाद परिजन उसे सिविल लाइंस के एक निजी अस्पताल ले गए जहां, प्रसूता और उसके नवजात की मौत हो गई।
इसको लेकर परिवार में कोहराम सा मच गया। घटना की जानकारी पाकर तिलहापुर मोड़ बाजार से पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज को लेकर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया है। मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर पिपरी श्रवण कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर छानबीन करते हुए कार्रवाई की जाएगी।