फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, पीटकर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके के अलवारा गांव की रहने वाली विवाहिता की प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में सिजेरियन प्रसव के दौरान जन्मी बच्ची की मौत हो गई। कुछ देर बाद जच्चा ने भी दम तोड़ दिया। रविवार को अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच मृतका के मामा ने मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार अलवारा गांव निवासी खुशबू देवी गर्भवती थी। पति महेंद्र ने बताया कि बीते तीन-चार दिनों से उन्हें रक्तस्राव हो रहा था। उसका पहले मंझनपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने के कारण प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया। वहां सिजेरियन ऑपरेशन के बाद बच्ची का जन्म हुआ, लेकिन कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। इसके करीब दो घंटे बाद खुशबू देवी ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। जच्चा और बच्चा दोनों के शव गांव लाए गए थे। रविवार को अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। तभी फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र निवासी मृतका के मामा ने पुलिस को सूचना देकर आरोप लगाया कि खुशबू की मारपीट कर हत्या की गई है। सूचना मिलते ही महेवाघाट पुलिस मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ कौशाम्बी जनेश्वर पांडेय ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की और पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए।
थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। फोन पर सूचना देकर आरोप लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें