महंगाई चरम पर है
भाजपा के राज में महंगाई चरम पर है। 56 का डीजल 100 व 66 का पेट्रोल 110 रुपये तक पहुंच गया। गरीबों को हवाई जहाज से चलने का सपना दिखाने वाले प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन में ट्रेन तक बंद करा दी। सड़क पर लंबी दूरी यात्रा कर पैदल चलने वालों को पुलिस की लाठियों से पिटवाया गया। कहा कि मोदी ने एयर इंडिया को बेच दिया। एलआईसी, सड़कें, स्कूल-कॉलेज सब बिक रहे हैं।
कहा कि सूबे में सपा सरकार बनने के बाद बिजली का बिल माफ होगा। समाजवादी पेंशन दो हजार रुपये महीने दी जाएगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव, आनंदमोहन पटेल, परवेज अख्तर अंसारी, कैलाश केसरवानी, शीला नीरज द्विवेदी, विभा यादव, सोनी चौधरी, महबूब आलम उर्फ सज्जू, हाजी अवैस हसन, सबीह हैदर उर्फ मीनू रिजवी, सुमित पांडेय, इंद्रेश यादव, शिवा यादव, कुशल पटेल, गुलाम हुसैन विजमा दिवाकर पूजा सरोज तमाम सपाई मौजूद रहे।
नहीं दिखे मौला बख्श और हरिमोहन
रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में सपाई गुटों में बंटे दिखे। करारी के पूर्व चेयरमैन व सपा के जिला महासचिव मौला बख्श व पूर्व ब्लॉक प्रमुख सदर हरिमोहन यादव कार्यक्रम में नहीं दिखे। बताते चलें कि हफ्ते भर पहले पश्चिमशरीरा में आयोजित हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में भी दोनों दिग्गज नहीं पहुंचे थे। इसे लेकर सियासी गलियारे में चर्चाएं रहीं।
गाजे-बाजे के साथ सपाइयों ने निकाला बाइक जुलूस
करारी में आयोजित सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेने से पहले कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह बाइक जुलूस निकाला। मंझनपुर में सपा व्यापार सभा के जिला महासचिव मो. नसीम और पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि सबीह हैदर उर्फ मीनू रिजवी की अगुवाई में जुलूस निकला। नगर भ्रमण के बाद बाइक से सैकड़ों कार्यकर्ता करारी पहुंचे। म्योहर के बड़े तालाब चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने इंद्रजीत सरोज का भव्य स्वागत किया। स्वागत करने के पश्चात रैली का शुभारंभ हुआ। रैली में जिला पंचायत सदस्य सोनी चौधरी, बलराम सिंह सिंगरौर, प्रदीप चौधरी, आनंद मोहन सिंह पटेल, राम जी सिंह, राकेश सरोज,अमित सिंह समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।