फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मोबाइल स्विच ऑफ, चुनौती बना बिकरू कांड का बर्खास्त दरोगा

Tue, 15 Jul 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक संजय गुप्ता के भतीजों से मारपीट की घटना में संदेह के दायरे में आए बिकरू कांड के आरोपी बर्खास्त दरोगा की तलाश पुलिस के लिए चुनौती बनी है। मारपीट के बाद घटनास्थल से सौ मीटर की दूरी पर ही सभी आरोपियों ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया था। हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों की धर-पकड़ कर ली जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता के भतीजे बसु गुप्ता व प्रांशू के साथ परसरा चौराहा के समीप चार पहिया सवार लोगों ने आठ जुलाई को मारपीट की थी। मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर दीपनारायण निवासी लौगावां व महेवाघाट के शाहपुर गांव निवासी बेलहा सिंह सहित 12 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
घटना के बाद से सभी आरोपी अब तक फरार हैं। मारपीट का वीडियो बीते दिनों पुलिस के हाथ लगा। जिसमें लाल शर्ट वाला एक व्यक्ति भी मारपीट करते नजर आ रहा है। पीड़ित पक्ष का दावा है कि यह व्यक्ति कानपुर के बिकरू कांड का आरोपी बर्खास्त दरोगा विनय तिवारी है। पुलिस ने उसकी तलाश में रविवार को अलवारा पहुंचकर घर पर दबिश दी तो वह नहीं मिला।
विज्ञापन

इस पर उसके घर नोटिस चस्पा कर मंगलवार को थाने में हाजिर हो अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया। यही नहीं, पुलिस ने सर्विलांस के जरिये ट्रेस करना शुरू किया तो पता चला कि दरोगा सहित नामजद व प्रकाश में आ रहे अन्य अज्ञात के मोबाइल भी घटनास्थल से महज सौ मीटर दूरी पर ही घटना के कुछ देर बाद स्विच ऑफ कर दिए गए थे। ऐसे में पुलिस सभी आरोपियों की धर-पकड़ में अब तक लकीर पीटती नजर आ रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कोखराज चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें