एसआरएन अस्पताल ले जाते समय सिपाही की गई जान
इसी बीच बदमाशों ने बीच सड़क पर सिपाही अवनीश को कुचलते हुए बोलेरो को लेकर बेनीराम कटरा की ओर तेजी से भाग निकले। साथ में मौजूद सिपाही अभिषेक से घटना की जानकारी मिलने पर थाने से अन्य सिपाही मौके पर पहुंचे और तत्काल गंभीर रूप से घायल अवनीश को संजीवनी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल ले जाने की सलाह दी। एआरएन पहुंचने पर डॉक्टरों ने अवनीश को मृत घोषित कर दिया। परिजनों को सूचना देने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अज्ञात वाहन और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
घटना के बाद साथी सिपाही अभिषेक गुप्ता ने अज्ञात चालक और वाहन के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। थाने में दिए तहरीर में कहा कि उसकी ड्यूटी रात में सिपाही अवनीश कुमार दुबे के साथ लगी थी। रात में अज्ञात बोलेरो ने हत्या की नीयत से अवनीश दुबे को कुचल दिया। बकरे की चोरी की सूचना पर हम लोग वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच बोलेरो आती दिखाई दी। अवनीश ने टॉर्च जलाकर वाहन को रुकने का इशारा किया। वाहन रुका नहीं और पटेल चौराहे की ओर भाग निकला। पटेल चौराहे पर पीछा करते हुए अवनीश बोलेरो को टॉर्च की रोशनी से रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने जान बूझकर वाहन को अवनीश के ऊपर चढ़ा दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।