कल्पना सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष, कौशाम्बी।
- फोटो : अमर उजाला।
इन्होंने सौंपा अविश्वास का हलफनामा
अविश्वास का हलफनामा सौंपने वालों में विजमा देवी, मीनू साहू, रामनरेश, पूनम देवी, शेर मोहम्मद, सुनीता निषाद, मुंशब अली, अरुण कुमार चौधरी, सीमा देवी, तूफान सिंह यादव, अजय कुमार, नरेंद्र कुमार, अर्चना देवी, कमला देवी, गया प्रसाद, सोनी चौधरी, नीरज द्विवेदी, स्वराज्य प्रकाश, सुनीता देवी, शायमा समेत 20 सदस्य शामिल रहे।
भाजपा के सभी सदस्यों ने जताया अध्यक्ष पर अविश्वास
मिनी सदन में अध्यक्ष कल्पना सोनकर के अलावा भाजपा के पांच सदस्य हैं। इनमें तूफान सिंह, रामनरेश, पूनम मौर्या, मीनू साहू और अर्चना निषाद शामिल हैं। खास बात यह रही डीएम के समक्ष अविश्वास का हलफनामा सौंपने वालों में ये पांचों सदस्य भी रहे।
जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ 20 सदस्यों ने हलफनामा सौंपकर अविश्वास जताया है। वहीं, अध्यक्ष ने अपने एक प्रतिनिधि के माध्यम से हलफनामा में फर्जी हस्ताक्षर की शिकायत की है। इसके परीक्षण के लिए हलफनामा दाखिल करने वाले सदस्यों के साथ ही अपर मुख्य अधिकारी को अभिलेखों के साथ दो अगस्त को बुलाया गया है। - सुजीत कुमार, डीएम