फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से झगड़े के बाद कुएं में कूदी विवाहिता, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के गिरिया खालसा गांव में शुक्रवार दोपहर एक विवाहिता पति से झगड़ा करने के बाद नाराज होकर कुएं में कूद गई। विवाहिता को कुअड्डा में छलांग लगाता देख मोहल्ले के लोग आननफानन बचाव लिए दौड़ पड़े। किसी तरह विवाहिता को बाहर निकाला गया। उसकी हालत नाजुक है। परिवार के लोग विवाहिता का निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला व परिवार के लोगों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

गिरिया खालसा निवासी भंवर पासी मजदूर है। आर्थिक तंगी के कारण उसके परिवार का ठीक ढंग से गुजारा नहीं हो पा रहा है। इसको लेकर उसका पत्नी रेखा देवी से आए दिन विवाद होता रहता है।
शुक्रवार दोपहर भी पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इस पर भंवर ने रेखा को पीट दिया। यह बात रेखा देवी को नागवार गुजरी और वह भाग कर पड़ोस में सूखे कुएं में कूद गई। महिला के कुएं में कूदने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। महिला को कुएं में कूदता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन

सूचना पाकर कुछ ही देर में चायल कस्बा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिला को बाहर निकाला। कुआं सूखा होने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं। रेखा का इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। मामले में किसी भी पक्ष से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें