फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : सास से झगड़ा करने के बाद महिला ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 05 Jun 2022 12:51 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
विज्ञापन
फांसी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

चरवा कोतवाली के बलीपुर टाटा गांव में शनिवार सुबह एक मजदूर की पत्नी अपनी सास से झगड़ा करने के बाद फांसी के फंदे से लटक गई। घटना देख परिवार के लोगों ने किसी तरह उसे नीचे उतारा। विवाहिता का प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

विज्ञापन



बलीपुर टाटा निवासी ओम प्रकाश ईंट भट्ठा मजदूर है। शनिवार सुबह ओम प्रकाश मजदूरी करने चला गया। घर में उसकी पत्नी गुड़िया और मां सोना देवी थीं। दोपहर में किसी बात को लेकर सास-बहू में झगड़ा हो गया। इससे नाराज गुड़िया अपने कमरे में चली गई। वहां उसने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने आननफानन गुड़िया को नीचे उतारा और अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखकर प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें