फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दहेज की खातिर विवाहिता को पीटकर घर से भगाया

Sun, 15 Sep 2024 05:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की खातिर विवाहिता को पीटकर घर से भगाया
विज्ञापन

- पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों पर केस किया दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। संदीपन घाट कोतवाली के आलमचंद्र गांव की विवाहिता को ससुरालियों ने दहेज के लिए पीटकर घर से भगा दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

आलमचंद्र निवासी घनश्याम ने अपनी बेटी वर्षा चौरसिया की शादी करारी कस्बे के किंग नगर मोहल्ले में रहने वाले विनोद चौरसिया के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराली दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। कई बार मायके वालों ने समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। 22 अगस्त को ससुरालियाें ने फिर वर्षा की पिटाई कर घर से भगा दिया। बिरादरी की पंचायत के बाद भी बात नहीं बनी। दो दिन पहले पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी के आदेश पर संदीपन घाट पुलिस ने शनिवार को पति विनोद, देवर सनोज, ननद डिंपी, ससुर जग्गीलाल व सास समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें