फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

96.40 फीसदी अंकों के साथ नवोदय के मानस बने जिले के टॉपर

विज्ञापन
manas became district topper of Navodaya with 96.40 percent marks - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
96.40 फीसदी अंकों के साथ नवोदय के मानस बने जिले के टॉपर
विज्ञापन

दूसरे स्थान पर रहीं केपीएस भरवारी की कृशिका ने 95.40 व अंशिका ने पाए 95.20 फीसदी अंक
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया। बोर्ड की ओर से जारी परिणाम में जवाहर नवोदय विद्यालय टेंवा के मानस राय ने 96.40 फीसदी अंकों के साथ जिला टॉप किया। जबकि कौशाम्बी प्रेसीडेंसी स्कूल भरवारी की कृशिका जायसवाल ने 95.40 व अंशिका जायसवाल ने 95.20 प्रतिशत अंक हासिल कर क्त्रस्मश: जिले में दूसरा और तीसरा स्थान पाया। नतीजों से जिले के मेधावियों, शिक्षण संस्थान और परिवार में जश्न का माहौल है। सभी ने एक.दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया।
जिले में सीबीएसई से संचालित छह विद्यालय हैं। सोमवार सुबह से ही सभी को नतीजों का इंतजार था। दोपहर में जैसे ही परिणाम की घोषणा हुई सभी खुशी से उछल पड़े। दरअसल सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम उम्मीदों के मुताबिक रहा। जवाहर नवोदय विद्यालय टेंवा के मानस राय ने जिले में टॉप किया है। प्राचार्य विमल कुमार मिश्र ने बताया कि स्कूल में 12वीं के 30 विद्यार्थी थे। जिसमें मानस के अलावा रितिका श्रीवास्व को 93.2 फीसदी व अजय पाल को 92 फीसदी अंक मिला। ये दोनों मेधावी विद्यालय में क्त्रस्मशरू दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। बताया कि स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। मां गायत्री मेमोरियल कौशाम्बी प्रेसिडेंसी स्कूल एंड कॉलेज भरवारी की कॉमर्स की छात्रा कृशिका जायसवाल ने 95.40 फीसदी अंक लेकर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। यही की छात्रा अंशिका जायसवाल 95ण्2 फीसद अंक लेकर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। स्कूल के आनंद द्विवेदी ने 95 फीसदी अंक लेकर स्कूल में तीसरा व जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया है। स्कूल प्रबंधक व चायल विधायक संजय गुप्ता ने बताया कि स्कूल के दो दर्जन से अधिक छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य सीमा पवार समेत स्कूल के शिक्षक सतीश रंजन] राम पूजन तिवारी, दीपक खरवार, संतोष प्रजापति, अकांत गुप्ता, शालू प्रजापति, नागेंद्र सिंह, मधुबन पटेल, रजत राम आदि ने सभी छात्रों को बधाई दी। करारी स्थित डॉ. रिजवी स्प्रिंग फील्ड स्कूल में अली हैदर ने 90.40 फीसदी अंक लेकर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य धर्मेंद्र पांडेय ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कसिया ककोढ़ा स्थित कौशांबी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश ने बताया कि स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। जिसमें सेजल केसरवानी ने 94.60 फीसदी अंक लेकर जिले में पांचवां व स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया है। बताया कि 12वीं में पंजीकृत सभी 43 विद्यार्थी परीक्षा में सफल रहे। इसी प्रकार भवंस मेहता विद्याश्रम में पंजीकृत 131 विद्यार्थियों में सभी सफल रहे। विज्ञान वर्ग में कौस्तुभ केसरवानी ने 93.8 फीसदी अंक लेकर स्कूल टॉप किया है। कादिलपुर स्थित वृज बिहारी सहाय विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य धरती श्रीवास्तव ने बताया कि आकांक्षा सिंह ने 94 फीसदी अंक पाकर स्कूल टॉप किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें