फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद है जैविक खेती

विज्ञापन
Organic farming is also beneficial for the environment - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद है जैविक खेती
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने किया मूरतगंज विकास खंड के इब्राहिमपुर नौगीरा गांव का निरीक्षण
मंझनपुर। प्रमुख सचिव दुग्ध विकास, मत्स्य समन्वय तथा पशुधन एवं जनपद के नामित नोडल अधिकारी भुवनेश कुमार ने रविवार को मूरतगंज विकास खंड के इब्राहिमपुर नौगीरा गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत में जैविक खेती को बढ़ावा देने की अपील की। कहा कि जैविक खेती सिर्फ स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि, पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद होती है।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने कहा कि जैविक खेती लोगों की सेहत एवं पर्यावरण के लिए बहुत ही लाभदायक है। किसानों को रासायनिक उर्वरकों का उपयोग नहीं करने तथा अधिक से अधिक खेत में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने प्रमुख सचिव को गंगा किनारे स्थित गावों में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्त्रस्म की जानकारी दी। बताया कि गंगा किनारे बसे जिले के 45 गांवों में जैविक खेती को बढ़ावा देने का कार्यक्त्रस्म चल रहा है। इसके लिए 63 किसानों का समूह बनाकर 1260 हेक्टेयर क्षेत्रफल में जैविक खेती कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बताया कि सरकार की ओर से इसके लिए किसानों को अनुदान भी मुहैया कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें