फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पुलिस की लापरवाही से बच निकला माफिया अतीक का बेटा असद व शूटर गुड्डू मुस्लिम

Wed, 05 Apr 2023 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम देने के बाद माफिया अतीक का बेटा असद और शूटर गुड्डू मुस्लिम कौशाम्बी के रास्ते से भागे थे। 28 फरवरी को दोनों अतीक के बहनोई डॉ. अखलाक की कार से मेरठ के लिए निकले तो उनकी वह संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बसेढ़ी गांव के पास खराब हो गई। दोनों रोडवेज बस में बैठ कर निकल गए। चौकी प्रभारी को इस कार की जानकारी मिली पर उन्होंने इस संबंध में कोई सक्रियता नहीं दिखाई। इतना ही नहीं, उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को भी कोई सूचना नहीं दी।
विज्ञापन

शूटरों के निकल जाने के बाद शाम को बसेढ़ी के ग्रामीणों ने लावारिस हालत में मिली कार की जानकारी पुलिस को दी। संदीपन घाट थाने के हर्रायपुर चौकी प्रभारी केके यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार को कब्जे के लेकर उसकी देखरेख करने वाले मोबिन उर्फ मुन्ना अंसारी व एक अन्य अज्ञात को पकड़ लिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक हफ्ते भर तक दरोगा केके यादव ने गाड़ी की जानकारी न तो थाना प्रभारी राकेश राय को दी और न ही पकड़े गए संदिग्ध से कार के संबंध मे पुख्ता जानकारी हासिल करने की कोशिश की।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी ने छह मार्च को संदीपन घाट थाना प्रभारी राकेश राय को कार मिलने की जानकारी देते हुए उसे लावारिस में दाखिल (लिखापढ़ी) कर पकड़े गए आरोपियों से मोटी रकम लेकर उन्हें छोड़ दिया। पुलिस की पकड़ से छूटते ही मोबिन उर्फ मुन्ना अंसारी लापता हो गया।
निलंबित थानाध्यक्ष राकेश राय ने बातचीत के दौरान खुलासा किया कि उन्हें जरा सा भी अंदेशा नहीं था कि चौकी प्रभारी उनसे इतनी बड़ी बात छिपाए हैं। जांच के क्रम में उन्होंने गाड़ी नंबर यूपी 15 बीके 1515 की जानकारी के लिए डीसीआरबी मेरठ संपर्क किया।
जहां से उन्हें गाड़ी चोरी होने की जानकारी नहीं मिली। जिसके चलते उन्होंने चौकी प्रभारी के गुमराह करने पर गाड़ी को लावारिस में दाखिल कर मामला रफा-दफा कर दिया।
उमेश पाल हत्याकांड के शूटरों की तलाश में जुटी एसटीएफ व पुलिस अफसरों ने चार दिन पहले मेरठ से अतीक अहमद के बहनोई अखलाक की गिरफ्तारी की। उससे पूछताछ व घर के सीसीटीवी कैमरे से हुए खुलासे के बाद एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने सीओ चायल का कार्यक्षेत्र बदलकर थानाध्यक्ष संदीपनघाट राकेश राय व हर्रायपुर चौकी प्रभारी केके यादव को निलंबित कर जांच बैठा दी।
एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने मुताबिक, पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच एडिशनल एसपी समर बहादुर से कराई जा रही है। जांच के उपरांत जो रिपोर्ट आएगी उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें