फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली के जनरेटर से लगी आग, वाहन जले

विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली परिसर में लगी आग को बुझाते लोग - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली में रविवार की दोपहर जेनरेटर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। परिसर में बिखरे पत्तों में लगी आग ने भयानक रूप लिया तो वहां पर खड़े वाहन धू-धू कर जलने लगे। आग की लपटों को देखकर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग बुझाई। तब तक आग से दो वाहन जल गए।
विज्ञापन

सरायअकिल के कोतवाली में मौजूद पेड़ पौधों के पत्ते थाना परिसर में फैले हुए हैं। मुख्य द्वार के पीछे की तरफ जेनरेटर रखा गया है। जिसके पास सूखे पत्तियां पड़ी हैं। रविवार की दोपहर बिजली नहीं थी। जेनरेटर चल रहा था इसी बीच जेनरेटर में हुए शार्ट सर्किट से सूखे पत्ते जलने लगे। जब तक थाना में मौजूद लोग कुछ समझ पाते आग ने भयानक रूप ले लिया। वहां पर खड़ी एक कार समेत ट्रैक्टर को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। वाहन धू-धू कर जलने लगे। आग की लपटों को देखकर जुटे पुलिसकर्मियों व चौकीदारों ने सबमर्सिबल से पानी डालकर आग बुझाई। तब तक दोनों वाहनों का अधिकांश हिस्सा जल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें