फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगूठा लगवाकर भी कोटेदारों ने नहीं दे रहे पूरा राशन

विज्ञापन
Kotdars are not giving full ration even after getting thumbs up - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों को मुफ्त दिए जा रहे राशन में कोटेदार जमकर मनमानी कर रहे हैं। नमक, तेल और चना बांटने के लिए कोटे की दुकानों पर कार्डधारकों को बुलाकर उन्हें निराश किया जा रहा है। दिनभर लाइन लगाने के बाद सर्वर खराब और पर्याप्त राशन न होने का बहाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

ई-पास मशीन में अंगूठा लगवाकर भी कइयों को वापस कर दिया जा रहा है। चायल तहसील क्षेत्र की अधिकतर राशन की दुकानों में ऐसा खेल चलने की शिकायतें मिल रही हैं। रविवार को दिनभर लाइन लगाने के बाद भी राशन न मिलने पर कार्डधारकों ने नाराजगी जताई।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत सभी कार्डधारकों को मुफ्त राशन के साथ चना, तेल और नमक भी देने का निर्देश है। जिले के दो लाख 98 हजार कार्डधारकों के लिए ये खाद्य सामाग्रियां आ भी चुकी हैं।
विज्ञापन

जिले के अधिकतर कोटेदारों के यहां योजना का राशन भी पहुंच गया है लेकिन आपूर्ति में ढ़िलाई से चायल के कुछ कोटेदारों के यहां अभी पूरी सामाग्री नहीं पहुंची है। शिकायतें मिल रही हैं कि चायल के 90 हजार कार्डधारकों में से कुछ को नमक मिला है तो कुछ कार्डधारकों को केवल चना देकर ही मशीन में उनका अंगूठा लगवा लिया गया है। तेल न मिलने से भी कार्डधारक परेशान हैं।
ऐसी स्थिति चायल ब्लॉक के हरदुआ और शाना नीबी के साथ चायल कस्बा, गेरिया खालसा, सिंहपुर, रतगहा आदि गांवों में देखने को मिली है। भरवारी नगर पालिका समेत चरवा और नगर पंचायत सरायअकिल से भी शिकायतें मिल रही हैं। नेवादा और मूरतगंज विकास खंड के अधिकतर गांवों के कार्डधारक योजना के लाभ से वंचित हैं। सबसे अधिक शिकायत तेल न मिलने की है।
फिलहाल इस तरह की शिकायतें नहीं मिली हैं। अगर कोटेदार ऐसा खेल कर रहें है तो गलत है। जहां से भी शिकायतें मिलेंगी उन दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अमित कुमार तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें