फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी न देने पर किराना कारोबारी के घर फेंका बम

Mon, 20 May 2019 12:46 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशांबी
विज्ञापन
बम - फोटो : file photo
विज्ञापन

अजुहा कस्बा स्थित एक किराना कारोबारी के घर रंगदारी नहीं देने पर शनिवार रात बदमाशों ने बम फेंक दिया। गनीमत ये रही कि इससे किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। पीड़ित की तहरीर लेकर पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


अजुहा निवासी फूलचंद्र अग्रहरि पुत्र स्व. छेदीलाल किराना कारोबारी है। उसने अपने घर पर ही परचून की दुकान खोल रखी है। व्यापारी की मानें तो सात मई से हर रोज उसके और बेटे के मोबाइल पर अंजान नम्बर से फोन आ रहे थे। कॉल करने वाला पांच लाख रुपया रंगदारी मांगता था। विरोध करने पर पूरे परिवार को मार डालने की धमकी देता था। शनिवार रात व्यापारी व उसके परिवार के सदस्य खाने के बाद सो गए। इस दौरान बम से उसके घर पर हमला किया गया। कारोबारी का कहना है कि गुंडा टैक्स मांगने वाले ने ही बम फेंका है। उधर, जोरदार धमाके की आवाज सुन कस्बाई सहम गए। कुछ ही देर बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करके हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया। पर, कामयाबी नहीं मिली। मामले में सैनी कोतवाल एपी तिवारी का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित कारोबारी ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें