चरवा कोतवाली के चकबादशाहपुर गांव निवासी एक भट्ठा मजदूर की भोपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार को शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई।
चकबादशाहपुर गांव निवासी हरिश्चंद्र (40) पुत्र मैकू लाल भोपाल में एक ईंट-भट्ठे में काम करता था। बुधवार को वह अपनी झोपड़ी में संदिग्ध अवस्था में मृत पाया गया।
साथ में काम करने वाले मजदूरों के मुताबिक जब हरिश्चंद्र काम पर नहीं पहुंचे तो एक साथी उसे बुलाने झोपड़ी में गया। कई बार आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अंदर जाकर देखा तो वह मृत पड़ा था। मृतक अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गया है, जिनमें एक की शादी हो चुकी है। परिवार में बेटे सोनू, मोनू और बेटी रूबी हैं।