सैनी कोतवाली के अजुहा कस्बे में हाईवे पर चार पहिया वाहन का अचानक गेट खुलने से बाइक सवार टकरा गए। हादसे में बाइक में सवार चाचा-भतीजा घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए अजुहा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
पथरावां गांव निवासी हेमराज सिंह पुत्र सुरेश सिंह बृहस्पतिवार दोपहर अपने चाचा रमेश सिंह को बाइक से खागा रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे। जैसे ही वे सैनी कोतवाली के अजुहा कस्बे के नवीन मंडी के सामने पहुंचे, तभी हाईवे पर एक चार पहिया वाहन का अचानक गेट खुल गया। इस दौरान बाइक सवार गेट से टकराकर गिर गए और चाचा रमेश व भतीजा हेमराज दोनों घायल हो गए।