फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में अगवाकर कौशाम्बी के युवक की हत्या

विज्ञापन
Kaushambi youth kidnapped and killed in Maharashtra - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
महाराष्ट्र के कल्याण जिले में रहकर सिलाई का कारखाना चलाने वाले चरवा इलाके के रेहड़ा गांव के एक युवक को अगवा कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। युवक की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने युवक की प्रेमिका सहित चार हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

चरवा कोतवाली इलाके के रेहड़ा नीबी शाना निवासी रामचंद्र किसान है। उसका बड़ा बेटा दिलीप कुमार महाराष्ट्र के कल्याण जिले के पांच नंबर इलाके में सिलाई का कारखाना चलाता था। लॉकडाउन के कारण वह पिछले जून तक घर पर ही था।
दो जुलाई को वह घर से कल्याण गया था। यहां पर तीन जुलाई को प्रेम प्रसंग के चलते दिलीप को अगवा कर लिया गया। सात जुलाई को दिलीप का शव महाराष्ट्र के ही जलगांव जिले के बड़मेर इलाके के जंगलों में मिला। पुलिस ने मामले में मृतक के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर छानबीन की तो युवक की हत्या परत दर परत खुलने लगी।
विज्ञापन

मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने करारी इलाके के तियरा जमालपुर के रहने वाले संतोष प्रजापति और उसकी बेटी निशा, बेटा दीपू व एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। युवक की मौत को लेकर परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें